रेड टेप को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री इरशाद मिर्जा का निधन | उत्तर प्रदेश | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को रेड टेप को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले, चर्म निर्यातक और मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन पद्मश्री इरशाद मिर्जा का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

प्रमुख बिंदु


पटना, पूर्णिया और दरभंगा में खतरनाक स्तर पर पहुँचा प्रदूषण | बिहार | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को जारी आँकड़ों के मुताबिक बिहार के पूर्णिया, दरभंगा और राजधानी पटना में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है। पूर्णिया और दरभंगा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुँच चुका है। वहीं राजधानी पटना में एक्यूआई 378 है।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान आई.टी किक्रेट लीग का उद्घाटन | राजस्थान | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2022 को राजस्थान सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के आयुक्त आशीष गुप्ता द्वारा भवानी निकेतन क्रिकेट ग्राउंड्स में राजस्थान आई.टी किक्रेट लीग के तृतीय संस्करण का उद्घाटन किया गया।

प्रमुख बिंदु


अलवर ज़िला कलक्टर को मिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु सर्वश्रेष्ठ ज़िले का पुरस्कार | राजस्थान | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अलवर ज़िला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को वर्ष 2022 के लिये दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ ज़िले का पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु


ई-फाइलिंग लागू करने वाला प्रदेश का पहला कलक्ट्रेट बना जयपुर | राजस्थान | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों? 

3 दिसंबर, 2022 को जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर कलेक्ट्रेट में ई-फाइलिंग सिस्टम को लागू किया गया है। राजस्थान में ई-फाइलिंग लागू करने वाला जयपुर पहला कलेक्ट्रेट बन गया है।

प्रमुख बिंदु


‘अनुगूँज’ का स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल में ‘अनुगूँज’ के चतुर्थ संस्करण का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


कान्हा टाइगर रिज़र्व में जंगली भैंसें बसाएगी सरकार | मध्य प्रदेश | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ वन्यप्राणी, जे.एस. चौहान ने कहा कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भैंसें बसाने की तैयारी है। वन विभाग असम सरकार को पत्र लिखकर जंगली भैंसों की मांग करेगा।

प्रमुख बिंदु


झारखंड के इतिहास में पहली बार एक महिला बनी प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष | झारखंड | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को राजधानी राँची के मोरहाबादी स्थित राँची कॉलेज के आर्यभट्ट सभागार में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आम सभा सह निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से रंजीता हेम्ब्रम को अध्यक्ष चुना गया। झारखंड के 22 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष चुनी गई हैं। 

प्रमुख बिंदु


झारखंड के साहिबगंज समेत 9 ज़िलों के किसानों को प्राकृतिक खेती की मिलेगी ट्रेनिंग | झारखंड | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में प्राकृतिक खेती के लिये आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अमृत कुमार झा ने बताया कि झारखंड के साहिबगंज समेत नौ ज़िलों में जल्द ही किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रमुख बिंदु


राजस्व मंत्री ने किया राजस्व पुस्तक परिपत्र ग्रंथ का विमोचन | छत्तीसगढ़ | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने कोरबा निवास पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार दुबे द्वारा लिखित राजस्व पुस्तक परिपत्र ग्रंथ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु


बुजुर्गों, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग समुदाय के लिये हेल्पलाईन सुविधा शुरू | छत्तीसगढ़ | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को आपात् कालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिये शुरू की गई नई हेल्पलाइन सुविधा का विधिवत् शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

इस सुविधा के जरिये मेडिकल सहायता, पेंशन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस नई हेल्पलाइन सुविधा का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।


वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त | उत्तराखंड | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने के दिन से अगले तीन साल तक रहेगा।

प्रमुख बिंदु


केदारनाथ की तर्ज पर महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का बनेगा मास्टर प्लान | उत्तराखंड | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास के लिये मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड के पहाड़ों में टनल पार्किंग के लिये 12 जगह तय | उत्तराखंड | 05 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड के उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुमका ने बताया कि मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देश पर चार ज़िलों में कुल 12 पहाड़ों को टनल पार्किंग के लिये चुना गया है। इनकी डीपीआर बनाई जा रही है।

प्रमुख बिंदु