श्री रामचद्र पथ-गमन न्यास   | मध्य प्रदेश | 05 May 2023
            चर्चा में क्यों? 
4 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई मंत्रि-परिषद ने श्री रामचंद्र पथ-गमन वाले अंचलों के विकास के लिये ‘श्री रामचंद्र पथगमन न्यास’के गठन की स्वीकृति दी है। 
प्रमुख बिंदु
- इस न्यास में 33 सदस्य होंगे। इसमें 28 पदेन न्यासी और 5 अशासकीय न्यासी सदस्य होंगे। अशासकीय न्यासियों का अधिकतम कार्यकाल 3 वर्ष होगा। 
 
- इस न्यास की गतिविधियों के संचालन के लिये समय-समय पर विशेषज्ञ समितियों का गठन किया जा सकेगा। इस न्यास की संस्थागत व्यवस्था के लिये संस्कृति विभाग सक्षम होगा। 
 
- इस न्यास के सुचारू संचालन के लिये परियोजना प्रबंधन इकाई गठित की जाएगी। इकाई में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कुल 7 पद होंगे। 
 
- इस न्यास की गतिविधियों के संचालन के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित 32 नए पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है, जिस पर 1 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
 
     
    
    
      नगरीय विकास विभाग को मिले 3 स्कॉच अवार्ड  | मध्य प्रदेश | 05 May 2023
            चर्चा में क्यों? 
4 मई, 2023 को मध्य प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग को नगरीय विकास और म्यूनिसिपल गवर्नेंस के लिये 3 स्कॉच अवार्ड मिले। 
प्रमुख बिंदु
- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग को, शी लाउंज महिला सुविधा-गृह बनाने के लिये सागर स्मार्ट सिटी और धर्मपुरी सीवेज कलेक्शन ट्रीटमेंट और डिस्पोजल के लिये मध्य प्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कंपनी को सिल्वर स्कॉच अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है। 
 
- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सबके लिये आवास मिशन 25 जून 2015 को लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्रों में सभी के लिये आवास उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार द्वारा इस मिशन को 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रखने की स्वीकृति दे दी गई है।