छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिये छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु 


इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट का 69वाँ वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन | छत्तीसगढ़ | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 69वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुईं।

प्रमुख बिंदु


इंटरनेशनल आर्बिटेशन सेंटर | उत्तर प्रदेश | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल आर्बिटेशन सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर होगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय | उत्तर प्रदेश | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज में स्थापित किये जा रहे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नामकरण डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर करने की घोषणा की गई।

प्रमुख बिंदु


गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र का लोकार्पण | उत्तर प्रदेश | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनपद गोरखपुर में दूरदर्शन भू-उपग्रह केंद्र तथा जनपद इटावा, गदानिया जनपद लखीमपुर खीरी एवं नानपारा जनपद बहराइच में 10 किलोवॉट एफ.एम रिले केंद्र का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु


राज्य स्तरीय पुरस्कार | उत्तर प्रदेश | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग व्यक्तियों तथा दिव्यांगजन के हितार्थ कार्य कर रही सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये।


बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2021 पारित | बिहार | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार विधान मंडल में बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2021 पारित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


दिव्यांगजन दिवस पर पोस्टर का विमोचन | राजस्थान | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने अक्षिता और अनीषा से मुलाकात की, जिन्हें हाल ही में एसएमएस अस्पताल में कोकलियर इंप्लांट हुआ था।

प्रमुख बिंदु 


उत्तर क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की शिमला में बैठक आयोजित | राजस्थान | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को आयोजना विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने उत्तर भारतीय राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा भारत सरकार के मध्य आपसी मुद्दों के समाधान के लिये उत्तर क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की शिमला में आयोजित बैठक में राजस्थान के 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ भाग लिया। 

प्रमुख बिंदु


दुबई एक्सपो-2020 | मध्य प्रदेश | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3-9 दिसंबर, 2021 तक दुबई एक्सपो-2020 में मध्य प्रदेश ‘राज्य सप्ताह’का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने ‘मध्य प्रदेश मंडप’का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु


ग्राम पंचायत बरोदियाकलां बनी नगर परिषद | मध्य प्रदेश | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा सागर ज़िले की तहसील मालथौन की ग्राम पंचायत बरोदियाकलां को नगर परिषद बनाया गया। इस संबंध में मध्य प्रदेश राजपत्र में सूचना प्रकाशित कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु


अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राज्य के दिव्यांगजनों के लिये विभिन्न घोषणाएँ | हरियाणा | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों के लिये विभिन्न घोषणाओं के साथ राज्य के हर ज़िले के एक स्टेडियम में दिव्यांग खेल कॉर्नर बनाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


झारखंड ने जीती दिव्यांग क्रिकेट सीरीज़ | झारखंड | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय दिव्यांग त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट सीरीज़ का खिताब जीता।

प्रमुख बिंदु