उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग | उत्तर प्रदेश | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों? 

1 जुलाई, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार ने तात्कालिक प्रभाव से समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का प्रभार/दायित्व प्रदान किया है। इस संबंध में 29 जून, 2022 को अधिसूचना जारी की गई थी 

प्रमुख बिंदु 


संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ | उत्तर प्रदेश | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विशेष संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान में बनेगा 10,000 मेगावाट का अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क | राजस्थान | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों? 

1 जुलाई, 2022 को राजस्थान सरकार एवं एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मध्य राजस्थान में 10,000 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क (UMREPP) विकसित करने हेतु जयपुर में समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। 

प्रमुख बिंदु 


दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में मिलेगा चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण | हरियाणा | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों? 

1 जुलाई, 2022 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नतियों में 4 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी-पत्र जारी कर दिया। इसका लाभ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 में कवर होने वाले बेंचमार्क दिव्यांग कर्मियों को मिलेगा। 

प्रमुख बिंदु 


‘तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ' | छत्तीसगढ़ | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2022 को छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ‘तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


फसल बीमा दावा राशि का भुगतान करने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य | छत्तीसगढ़ | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2022 को छत्तीसगढ़ के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रवींद्र चौबे ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेशव्यापी ‘फसल बीमा जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड की 3 लाख महिलाएँ बनेंगी ‘लखपति दीदी’ | उत्तराखंड | 02 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

1 जुलाई, 2022 को उत्तराखंड के अपर सचिव (ग्राम्य विकास) आनंद स्वरूप ने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत प्रदेश की 3 लाख महिलाओं को लखपति बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

प्रमुख बिंदु