उत्तर प्रदेश पुरातत्त्व निदेशालय की ‘एडाप्ट ए हेरिटेज योजना’ के दूसरे चरण में दस धरोहरों का चयन | उत्तर प्रदेश | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश पुरातत्त्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी ने बताया कि राज्य में ‘एडाप्ट ए हेरिटेज योजना’के दूसरे चरण में 10 धरोहरों का चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार के 25 ज़िलों में लागू होगा ग्रेडेड एक्शन प्लान | बिहार | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2022 को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के अध्यक्ष प्रो. अशोक घोष ने पटना के परिवेश भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि परिषद ने एक ग्रेडेड एक्शन प्लान तैयार किया है, जो छह माह बाद राज्य के उन सभी 25 ज़िलों में लागू होगा, जहाँ एयर क्वालिटी नापने के लिये बीते दिनों नये मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

प्रमुख बिंदु 


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने राज्य स्तरीय ट्रांसजेंडर उत्सव का किया शुभारंभ | राजस्थान | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य के अलवर ज़िले के प्रताप ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय ‘ट्रांसजेंडर उत्सव’का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


चिरंजीवी योजना में नि:शुल्क कॉकलियर इंप्लांट | राजस्थान | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को राजस्थान के जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि राज्य में ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत अब सरकारी अस्पताल में कॉकलियर इम्प्लांट पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रमुख बिंदु 


राज्य सरकार का पेंशनरों के हित में बड़ा फैसला | मध्य प्रदेश | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश राज्य शासन ने पेंशनरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को 6वें और 7वें वेतनमान पर एक अक्टूबर 2022 से पेशन पर महंगाई राहत की दर में वृद्धि कर दी है। बढ़ी हुई राशि नवंबर 2022 से देय होगी। वित्त विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा ने MBBS बांड नीति में किये कई अहम बदलाव | हरियाणा | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के बाद बताया कि राज्य ने MBBS छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए MBBS बांड मामले में कई अहम बदलाव किये हैं।

प्रमुख बिंदु 


रागी उत्पादन में गुमला पूरे झारखंड राज्य में अव्वल | झारखंड | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को झारखंड के गुमला ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले में संचालित रागी मिशन तथा पोषण लड्डू योजना की समीक्षा बैठक में डीसी सुशांत गौरव ने बताया कि इस वर्ष गुमला ज़िले में 3500 हेक्टेयर जमीन में रागी की खेती की गई थी, जिसमें 4500 मिट्रिक टन रागी का उत्पादन करते हुए गुमला ने राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ के चार और अस्पतालों को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन | छत्तीसगढ़ | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के चार और सरकारी अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र (National Quality Assurance Standard Certificate) प्रदान किया है। इनमें धमतरी ज़िले के दो तथा दुर्ग व रायगढ़ के एक-एक अस्पताल शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 


निजी क्षेत्र में स्थापित देश का पहला मछली अनुसंधान केंद्र | छत्तीसगढ़ | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाज़ार-भाटापारा ज़िले के ग्राम रामपुर में थाईलैंड के वैज्ञानिकों के तकनीकी सहयोग से मछली अनुसंधान केंद्र स्थापना की गई है। निजी क्षेत्र में स्थापित होने वाला यह केंद्र छत्तीसगढ़ और देश में अपने तरह का पहला केंद्र है।

प्रमुख बिंदु 


अल्मोड़ा के लक्ष्यसेन को मिला अर्जुन अवॉर्ड | उत्तराखंड | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी शटलर लक्ष्य सेन को अजुर्न अवॉर्ड से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु