सरकारी स्कूलों में युवा पर्यटन गतिविधियों हेतु दिये जाएंगे 10 हज़ार रुपए | उत्तर प्रदेश | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

30 मई, 2023 को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों, राजकीय डिग्री कालेज, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय स्कूल, श्रमिक स्कूल (अटल) तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय आदि में पर्यटन संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिये 10 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

प्रमुख बिंदु  


पटना के नये तारामंडल कक्ष में 200 लोग एक साथ बैठकर देख सकेंगे 3डी और 2डी शो | बिहार | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही तारामंडल के नये ऑडिटोरियम में 3डी स्क्रीन पर तारों की दुनिया को देखने और समझने का अवसर मिलेगा, जिसके अंतर्गत एक साथ 200 लोग बैठकर 3डी और 2डी शो देख सकेंगे।

प्रमुख बिंदु  


पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट पर बनेंगे नये सिविल एन्क्लेव | बिहार | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

30 मई, 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दरभंगा और पूर्णिया में नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच MOU की स्वीकृति दी गई। 

प्रमुख बिंदु  


जयपुर में राज्य स्तरीय और जोधपुर व उदयपुर में संभाग स्तरीय मेलों का होगा आयोजन | राजस्थान | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

30 मई, 2023 को राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव डॉ. पृथ्वी की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन में आयोजित किसान मेले की बैठक में शासन सचिव ने बताया कि जयपुर में राज्य स्तरीय और उदयपुर एवं जोधपुर में संभाग स्तरीय मेलों का आयोजन किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन का हुआ शुभारंभ | राजस्थान | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेशभर में तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन का शुभारंभ किया गया।

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय | मध्य प्रदेश | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

30 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद द्वारा म.प्र. स्टार्ट-अप नीति एवं कार्यान्वयन योजना-2022 में संशोधन कर महिलाओं के समान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को भी सुविधाएँ प्रदान करने के निर्णय के साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु  


संवेदना की पुकार | हरियाणा | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को हरियाणा की जानी-मानी लेखिका तथा समाजसेविका स्वीटी तोमर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चंडीगढ़ में अपनी पुस्तक ‘संवेदना की पुकार’ की एक प्रति भेंट की।

प्रमुख बिंदु  


झारखंड कैबिनेट में 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर | झारखंड | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य के पंचायत जनप्रतिनिधियों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की स्वीकृति देने के साथ कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री ने ‘बेरोज़गारी भत्ता योजना’ की राशि का किया अंतरण | छत्तीसगढ़ | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘बेरोज़गारी भत्ता योजना’ के 1 लाख 5 हज़ार 395 हितग्राहियों के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया।

प्रमुख बिंदु  


नवीन चकराता टाउनशिप बसाए जाने को कैबिनेट की हरी झंडी | उत्तराखंड | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कैबिनेट ने देहरादून ज़िले के नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है

प्रमुख बिंदु