बिहार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम | 30 Apr 2025
BPSC संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के लिये BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पाठ्यक्रम में कई विषय शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ, भारत का इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था और सामान्य मानसिक योग्यता जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं।
मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन जैसे अनिवार्य विषय शामिल होते हैं, जिनमें आधुनिक भारत का इतिहास, भारतीय संस्कृति, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और भूगोल पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, साथ ही एक वैकल्पिक विषय भी शामिल होता है, जिसका चयन अभ्यर्थी स्वयं करता है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिये विस्तृत पाठ्यक्रम अधोलिखित है।
सामान्य अध्ययन
- सामान्य विज्ञान: के अंतर्गत दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है।
- राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाओं पर प्रश्न पूछे जाते हैं।
- भारत का इतिहास: के अंतर्गत विषय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में विषय की सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। परीक्षार्थियों से उम्मीद की जाती है कि वे बिहार के इतिहास की मुख्य घटनाओं से परिचित हों।
- इसके अंतर्गत भारत एवं बिहार के इतिहात में घटित महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, आंदोलन और व्यक्तित्व शामिल हैं।
- बिहार का सामान्य भूगोल और भौगोलिक विभाजन: भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल, जिसमें बिहार की प्रमुख भौगोलिक विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें इसकी प्रमुख नदी प्रणालियाँ भी शामिल हैं।
- बिहार की भौगोलिक विशेषताओं के साथ-साथ भारत की कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की तथ्यात्मक समझ पर ज़ोर दिया जाएगा।
- भारत की राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था: के अंतर्गत देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा भारतीय नियोजन (बिहार के संदर्भ में भी) संबंधी जानकारी का परीक्षण किया जाता है।
- इसके अंतर्गत स्वतंत्रता के पश्चात बिहार की अर्थव्यवस्था में हुए प्रमुख परिवर्तनों पर मुख्य फोकस रहेगा।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: उन्नीसवीं सदी के पुनरुत्थान आंदोलन की प्रकृति, राष्ट्रवाद का विकास, स्वतंत्रता की प्राप्ति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बिहार के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सामान्य मानसिक योग्यता: प्रश्नों में तार्किक योग्यता, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
विषय |
टॉपिक्स |
सामान्य विज्ञान |
विज्ञान की मूलभूत समझ, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण। |
समसामयिक घटनाएँ |
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की घटनाएँ। |
भारत और बिहार का इतिहास |
भारत का सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक इतिहास; बिहार की प्रमुख घटनाएँ एवं संबंधित आँकड़े। |
सामान्य भूगोल |
भारत एवं बिहार का भूगोल; प्रमुख भौतिक विशेषताएँ एवं नदी प्रणालियाँ। |
भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था |
राजव्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, नियोजन; स्वतंत्रता के पश्चात बिहार में आर्थिक परिवर्तन। |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन |
राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता ;स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का योगदान। |
सामान्य मानसिक योग्यता |
तार्किक योग्यता, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल। |