विश्व कबड्डी दिवस | 27 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में 24 मार्च को हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में विश्व कबड्डी दिवस मनाया गया।

मुख्य बिंदु:

  • होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HIPSA) ने विश्व कबड्डी नामक संगठन के साथ मिलकर इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • हाल ही में विश्व स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देने के लिये HIPSA और हरियाणा सरकार के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन (MoU) आयोजन स्थल के रूप में भारत तथा आयोजन के लिये हरियाणा को चुनने के मुख्य कारणों में से एक था।
  • हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि थे और गिनीज़ टीम द्वारा राज्यपाल को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
  • गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास 'कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सर्वाधिक खिलाड़ियों' के लिये था।

विश्व कबड्डी दिवस

  • यह दिवस वर्ष 2019 से प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है।
  • थीम: पुरुषों द्वारा निर्मित, महिलाओं द्वारा परिपूर्ण।
    • इस विषय को महिलाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिये और विश्व स्तर पर कबड्डी के खेल को विकसित करने के लिये HIPSA के साथ हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन के अनुरूप चुना गया था।

होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HIPSA)

  • यह एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जो कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत है। इसका मुख्यालय भारत में है।
  • इसका उद्देश्य उन खेलों पर विशेष ध्यान देने के साथ खेल के माध्यम से प्रवासी भारतीय युवाओं को भारत में बढ़ावा देना और 'एकीकृत' करना है जिन पर भारत को गर्व है।
  • क्रिकेट, कबड्डी, शतरंज, खो-खो, मल्लखंभ, कुस्ती, तीरंदाजी कुछ ऐसे खेल हैं जिनसे हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुआ है।
  • खेल, 'योग एक अभ्यास के रूप में' और 'ज्ञान के लिये संस्कृति' के साथ भविष्य हेतु HIPSA के दृष्टिकोण में निर्धारित समग्र उद्देश्य हैं।