वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 | 20 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा गैलप वर्ल्ड पोल और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के सहयोग से जारी किया गया। इस रिपोर्ट में फिनलैंड को लगातार नौवें वर्ष विश्व का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया।
मुख्य बिंदु:
- रैंकिंग मानदंड: हैप्पीनेस को छह प्रमुख संकेतकों के आधार पर मापा जाता है— प्रति व्यक्ति GDP, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन के निर्णय लेने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा।
- शीर्ष देश: फिनलैंड (पहला), आइसलैंड (दूसरा), डेनमार्क (तीसरा), कोस्टा रिका (चौथा), स्वीडन (पाँचवाँ), नॉर्वे (छठा), नीदरलैंड (सातवाँ), इज़राइल (आठवाँ), लक्ज़मबर्ग (नौवाँ), स्विट्ज़रलैंड (दसवाँ)।
- कोस्टा रिका (चौथा) 2026 में सबसे बड़ी ‘आश्चर्यजनक’ उपलब्धि है, जिसने किसी लैटिन अमेरिकी देश के लिये अब तक की सबसे ऊँची रैंक हासिल की है।
- निचले देश: अफगानिस्तान (147वाँ), सिएरा लियोन (146वाँ), मलावी (145वाँ), ज़िम्बाब्वे (144वाँ), बोत्सवाना (143वाँ), यमन (142वाँ), लेबनान (141वाँ), DR कांगो (140वाँ), मिस्र (139वाँ), तंज़ानिया (138वाँ)।
- शीर्ष देश: फिनलैंड (पहला), आइसलैंड (दूसरा), डेनमार्क (तीसरा), कोस्टा रिका (चौथा), स्वीडन (पाँचवाँ), नॉर्वे (छठा), नीदरलैंड (सातवाँ), इज़राइल (आठवाँ), लक्ज़मबर्ग (नौवाँ), स्विट्ज़रलैंड (दसवाँ)।
- भारत की रैंक: भारत को 116वाँ स्थान मिला है, जिसमें जीवन मूल्यांकन स्कोर 4.536 है।
- पाकिस्तान (104वाँ) और नेपाल (99वाँ) भारत से ऊपर हैं, जो मज़बूत सामाजिक समर्थन एवं कल्याण संकेतकों को दर्शाता है।
- BRICS सदस्यों में चीन 65वें स्थान पर रहा, जिसके बाद रूस (79वें) और ईरान (97वें) का स्थान रहा।
- क्षेत्रीय रुझान: यूरोप के नॉर्डिक देश प्रमुख रूप से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि दक्षिण एशिया और सब-सहारा अफ्रीका सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
- महत्त्व: यह रिपोर्ट आर्थिक विकास से लेकर समावेशी विकास, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की ओर नीति के फोकस में बदलाव पर ज़ोर देती है।
|
और पढ़ें: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 |