विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 | 19 Sep 2025

चर्चा में क्यों?

चैंपियन नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में वे आठवें स्थान पर रहे। जबकि उनके सहकर्मी सचिन यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

मुख्य बिंदु

  • पदक और परिणाम: स्वर्ण पदक त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट (88.16 मीटर) ने जीता, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने रजत (87.38 मीटर) तथा अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने कांस्य (86.67 मीटर) जीता।
  • नीरज चोपड़ा का संघर्ष: वर्षों से अपनी निरंतरता के बावजूद, वह 85 मीटर का आँकड़ा पार करने में असफल रहे और 84.03 मीटर के थ्रो के साथ वे आठवें स्थान पर रहे।
  • यह वर्ष 2018 के बाद से उनकी पहली प्रतियोगिता है, जहाँ वह शीर्ष तीन से बाहर रहे। जबकि टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक जीत के बाद उनका लगातार पोडियम प्रदर्शन रहा है।
  • सचिन यादव का प्रदर्शन: उत्तर प्रदेश के खेकड़ा गाँव के रहने वाले सचिन यादव ने 86.27 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर न केवल नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा, बल्कि जूलियन वेबर और अरशद नदीम जैसे उल्लेखनीय प्रतियोगियों को भी पीछे छोड़ दिया।
  • सचिन का यह प्रदर्शन उनकी क्षमता और स्थिर खेल शैली को दर्शाता है, जो उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक जीतने के बाद से लगातार प्रदर्शित की है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

  • स्थान: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर, 2025 तक टोक्यो, जापान में आयोजित की जा रही है, जिसमें नौ दिनों तक प्रतिस्पर्द्धा होंगी।
  • आयोजन अवलोकन: यह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 20वाँ संस्करण है, जिसमें लगभग 200 देशों के 2,000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।
  • कुल 49 प्रतियोगिताएँ होंगी, जिनमें 147 पदक हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिये 24  प्रतियोगिताएँ होंगी, साथ ही एक मिश्रित प्रतियोगिता भी शामिल है