प्रधानमंत्री की उपस्थिति में विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ | 14 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

13 दिसंबर, 2023 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रमुख बिंदु

  • शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौज़ूद थे।
  • राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • उप-मुख्यमंत्री अरुण साव वर्ष 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इस बार उन्होंने लोरमी विधानसभा से जीत हासिल की थी। वे अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • छत्तीसगढ़ के दूसरे उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा चुनाव 2023 में कबीरधाम विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।