विनोबा भावे विश्वविद्यालय साइबर कोर्स लॉन्च करने वाला पूर्वी भारत का प्रथम विश्वविद्यालय | 11 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हज़ारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने के साथ ही यह साइबर कोर्स लॉन्च करने वाला पूर्वी भारत का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस साइबर कोर्स की शुरुआत जुलाई 2022 से की जाएगी।
  • विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने बताया कि विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डाटा साइंस पर भी कोर्स लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
  • साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन के अनुसार, इस कोर्स के माध्यम से 10 वर्षों में 100 बिलियन डॉलर की आय अर्जित की जा सकती है।