विद्यापति स्मृति पर्व | 04 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

3 अप्रैल, 2022 को बोकारो स्टील सिटी में मिथिला सांस्कृतिक परिषद का मुख्य वार्षिक उत्सव ‘विद्यापति स्मृति पर्व’ धूमधाम से संपन्न हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • 2 अप्रैल को बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ ही महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण कर दो दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन किया गया।
  • कार्यक्रम के दूसरे दिन एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मैथिली नाटक ‘लोंगिया मिर्ची’ का मंचन किया गया।
  • विद्यापति (1352-1448 ई.) मैथिली और संस्कृत कवि, संगीतकार और लेखक थे। इन्हें ‘मैथिल कवि कोकिल’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इन्होंने मिथिला के लोगों को ‘देसिल बयना सब जन मिट्ठा’ का मंत्र देकर लोकभाषा की जनचेतना को जीवित करने का महान प्रयास किया है।