उपराष्ट्रपति ने संविधान का सिंधी संस्करण दो लिपियों में जारी किया | 13 Apr 2026

चर्चा में क्यों?

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर सिंधी भाषा में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करण का विमोचन किया।

मुख्य बिंदु:

  • विमोचन: उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के संविधान के नवीनतम सिंधी अनुवाद का विमोचन किया।
  • प्रयुक्त लिपियाँ: सिंधी भाषा में संविधान को दो लिपियों में प्रकाशित किया गया है—देवनागरी लिपि (पहला संस्करण) और फारसी लिपि (दूसरा संस्करण)।
  • अवसर: यह विमोचन 10 अप्रैल, 2026 को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर हुआ, जो सिंधी भाषा और संस्कृति के उत्सव तथा प्रचार-प्रसार के लिये मनाया जाता है।
  • सिंधी भाषा:
    • सिंधी भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
    • सिंधी भाषा को 21वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1967 के माध्यम से शामिल किया गया था।

और पढ़ें: भारत का संविधान, आठवीं अनुसूची