कुलपति डॉ. राज नेहरू को मिलेगा नेशनल अवार्ड | 23 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर 2023 को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला (पलवल) के कुलपति डॉ. राज नेहरू को 'नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023' के लिए चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • कुलपति डॉ. राज नेहरू को यह अवार्ड भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ (सीआईयू) के 20वें वार्षिक उत्सव में 29 दिसंबर 2023 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • कुलपति डॉ. राज नेहरू देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति हैं।
  • देश के पहले इन्नोवेटिव स्किल स्कूल की स्थापना कर उन्होंने केजी टू पीजी मॉडल की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वाकांक्षी उपलब्धि अर्जित की है।
  • अर्न व्हाइल लर्न मॉडल शुरू करने का श्रेय भी कुलपति डॉ. राज नेहरू को जाता है। उन्होंने ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई के अवसर प्रदान किए हैं।