15.40 लाख किशोरों को टीकाकरण प्रारंभ | 04 Jan 2022

चर्चा में क्यों? 

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन प्रारम्भ की गई है। 

प्रमुख बिंदु 

  • स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि हरियाणा में 98 प्रतिशत पहली और 70 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अभी 8 लाख से ज़्यादा कोवाक्सीन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध हैं। 
  • स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिये प्रदेश सरकार तैयार है। पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर हैं। 84 सरकारी अस्पतालों में पीएसए प्लांट चालू हो चुके हैं। 54 प्राइवेट अस्पतालो में भी प्लांट लगा चुके हैं।
  • शेष अस्पतालों में भी जल्द यह प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर दोनों खुराक नहीं लेने वालों पर प्रतिबंध के फैसले से टीकाकरण बढ़ा है।