एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिये उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन | 05 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

4 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल और साउथ कोरिया में होने वाली एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिये गोवा में इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में पूरे देश से सिर्फ उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु 

  • गोवा में इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया।
  • विदित है कि 6 से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काडमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है।
  • गौरतलब है कि राज्य के पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
  • इससे पहले वह वॉलीबॉल में बतौर कप्तान उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और पाँच बार नॉर्थ ज़ोन से खेल चुकी हैं। इसके अलावा वह चार बार क्रिकेट में भी ऑल इंडिया स्तर पर खेल चुकी हैं।