बरेली में बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला मीडिया टावर | 09 Feb 2026
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक संचार अवसंरचना को सुदृढ़ करने और शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरेली में राज्य के पहले हाई-टेक मीडिया टॉवर के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: मीडिया टॉवर का निर्माण बरेली की रामगंगा नगर आवास योजना में किया जाएगा।
- इस परियोजना को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) द्वारा लागू किया जाएगा।
- राज्य में पहला: यह परियोजना उत्तर प्रदेश का पहला मीडिया टॉवर होगी।
- जिससे बरेली राज्य का ऐसा उन्नत डिजिटल डिस्प्ले अवसंरचना अपनाने वाला पहला शहर बनेगा।
- डिज़ाइन और संरचना: टॉवर की ऊँचाई लगभग 11 मीटर होगी और इसमें लगभग 8 मीटर का बड़ा घुमावदार (कर्व्ड) LED डिस्प्ले लगाया जाएगा, जिसे दूर से भी स्पष्ट दिखाई देने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
- सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ से प्रेरित उन्नत LED प्रकाश तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
- लागत: परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹2.5 करोड़ होगी, जिसे बरेली विकास प्राधिकरण वहन करेगा।
- उद्देश्य: मीडिया टॉवर का उपयोग सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता संदेशों, समाचार अद्यतन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिये किया जाएगा।
- प्रभाव: इस परियोजना से शहर के सौंदर्यीकरण में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा और राजस्व सृजन की संभावना है।