उत्तर प्रदेश प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कांक्लेव, 2022 | 04 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2022 को लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कांक्लेव, 2022 का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस कांक्लेव की थीम '3R' (रियूज, रिसाइकिल व रिड्यूस) है।
  • इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री द्वारा आगरा के नगर आयुक्त निखिल टीकाराम को सम्मानित किया गया।
  • गौरतलब है कि पॉलीस्टाइनिन और विस्तारित पॉलीस्टाइनिन सहित अधिसूचित एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग को 1 जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित किया गया है।