नल कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर | 16 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण परिवारों को सबसे अधिक नल कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश अब महाराष्ट्र को पछाड़ते हुए सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला दूसरा राज्य बन गया है।  

प्रमुख बिंदु  

  • ग्रामीण परिवारों को सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में बढ़त बनाते हुए उत्तर प्रदेश ने 1,12,97,534 नल कनेक्शन दिये हैं। राज्य में प्रतिदिन 40 हज़ार से अधिक नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं। 
  • विदित है कि राज्य ने ‘नल से जल की आपूर्ति योजना’में यह नया मुकाम हासिल किया है।  
  • गौरतलब है कि महाराष्ट्र जो अब तक दूसरे स्थान पर था, 1,11,22,327 नल कनेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गया है।  
  • देश के ग्रामीण परिवारों को सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में बढ़त बनाते हुए उत्तर प्रदेश की नजर टॉप पर विराजमान बिहार से आगे निकलने पर है। 
  • अन्य राज्यों के मुकाबले राज्य की ग्रामीण आबादी 2,65,93,949 के साथ सबसे अधिक है। इसके बाद भी सरकार की ओर से जल जीवन मिशन की ‘हर घर नल का जल’ योजना के कार्य को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।