उत्तर प्रदेश: तहसील स्तर पर अग्निशमन केंद्र रखने वाला पहला राज्य | 01 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन बनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • इस कार्यक्रम के दौरान CM ने वर्चुअली 38 फायर स्टेशनों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
    • राज्य में यूपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी।
    • वर्ष 2017 तक राज्य में केवल 288 फायर स्टेशन स्थापित थे, जबकि पिछले 7 वर्षों में 70 से अधिक नए फायर स्टेशन स्थापित किये गए हैं।
  • CM ने 35 अग्निशमन वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई।
  • उन्होंने जान-माल की हानि को कम करने हेतु फायर टेंडरों के लिये प्रतिक्रिया समय को कम करने को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
  • सरकार ने राज्य में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की भी स्थापना की।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)

  • यह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 48 (1) (A) के तहत गठित, अधिसूचित आपदाओं की प्रतिक्रिया के लिये राज्य सरकारों के पास उपलब्ध प्राथमिक निधि है।
  • केंद्र सरकार सामान्य श्रेणी के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिये SDRF आवंटन का 75% और विशेष श्रेणी के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर) के लिये 90% का योगदान करती है।
  • वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वार्षिक केंद्रीय योगदान दो समान किश्तों में जारी किया जाता है।
  • SDRF का उपयोग केवल पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के व्यय को पूरा करने के लिये किया जाएगा।
  • SDRF, उत्तर प्रदेश का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है।