पंजीकृत निवेशकों के मामले में यूपी, गुजरात से आगे | 29 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

पंजीकृत निवेशकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश गुजरात से आगे निकल गया है, जो भारत के इक्विटी परिदृश्य में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है।

  • सबसे अधिक पंजीकृत निवेशकों वाले राज्य महाराष्ट्र, यूपी और फिर गुजरात हैं

मुख्य बिंदु:

  • बाज़ार पूंजीकरण के मामले में लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर की पूंजी के साथ भारत विश्व में अमेरिका, चीन और जापान के बाद चौथा सबसे बड़ा बाज़ार है।
  • चालू कैलेंडर वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के संबंध में भारत के बाज़ार पूंजीकरण में 10% की वृद्धि देखी गई है।
  • इक्विटी डेरिवेटिव में 74% हिस्सेदारी और विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में 61% हिस्सेदारी के साथ भारत का वैश्विक डेरिवेटिव बाज़ार में स्थान है।