यूपी सरकार ने प्रोजेक्ट गंगा के लिये हिंदुजा ग्रुप के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये | 11 Mar 2026

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (STC) ने 9 मार्च, 2026 को डिजिटल अंतर को कम करने के उद्देश्य से हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (HGS) की ब्रॉडबैंड इकाई OneOTT इंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।

मुख्य बिंदु:

  • लक्ष्य: इस पहल का उद्देश्य अगले 2 से 3 वर्षों में 2 मिलियन (20 लाख) घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
  • फोकस: प्राथमिकता ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों को दी जाएगी, विशेष रूप से आकांक्षी तथा सीमावर्ती ज़िलों जैसे श्रावस्ती, बहराइच एवं बलरामपुर को।
  • रोज़गार सृजन: इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है।
  • डिजिटल उद्यमिता: इस परियोजना के तहत न्याय पंचायत स्तर पर 8,000 से 10,000 स्थानीय युवाओं को ‘डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (DSP)’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
    • इसमें लैंगिक समावेशन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत इन स्थानीय उद्यमियों में 50% महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।
  • महत्त्व: यह पहल ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया मिशन को समर्थन देने के लिये राज्य की डिजिटल आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगी।
    • सामाजिक प्रभाव: इससे ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा और ई-कॉमर्स जैसी आवश्यक सेवाओं तक दूरस्थ पहुँच प्राप्त होगी।
  • आर्थिक सशक्तीकरण: यह परियोजना स्थानीय युवाओं को हिंदुजा ग्रुप के तकनीकी और वित्तीय सहयोग के साथ स्वतंत्र सेवा प्रदाता बनने का अवसर प्रदान करेगी।