यूनाइटेड किंगडम और हरियाणा ने सहयोग के लिये एफओई पर हस्ताक्षर किये | 12 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटेर के आवास पर यूनाइटेड किंगडम और हरियाणा के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिये एक फ्रेमवर्क ऑफ एंगेजमेंट (एफओई) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • इस एफओई पर कैरोलीन रोवेट, ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, चंडीगढ़ और योगेंद्र चौधरी, प्रधान सचिव, विदेश सहयोग विभाग, हरियाणा ने हस्ताक्षर किये।
  • इस अवसर पर रोवेट ने कहा कि एफओई में कार्य के व्यापक क्षेत्र शामिल हैं, जो यूके और हरियाणा के बीच सहयोग बनाने में मदद करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि यूके और हरियाणा राज्य के बीच एंगेजमेंट की रूपरेखा पर हस्ताक्षर  एक मज़बूत आधार प्रदान करता है, जिस पर दोनों पक्ष अपने भविष्य के सहयोग का निर्माण कर सकते हैं।
  • कैरोलीन रोवेट ने कहा कि स्वच्छ विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी दोनों देशों के लिये प्राथमिकता हैं।