जयपुर मेट्रो चरण-2 परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति | 09 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो फेज़-2 परियोजना को स्वीकृति दे दी है। यह राजस्थान के जयपुर में कनेक्टिविटी और गतिशीलता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक प्रमुख शहरी परिवहन पहल है।
मुख्य बिंदु:
- परियोजना: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो फेज़-2 को स्वीकृति दे दी है।
- इस परियोजना के तहत प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किमी लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे।
- परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹13,037.66 करोड़ है।
- इस परियोजना को सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- कार्यान्वयन एजेंसी: इस परियोजना को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।
- यह भारत सरकार और राजस्थान सरकार के बीच 50:50 की हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उद्यम है।
- फेज़-1: वर्तमान में जयपुर मेट्रो फेज़-1 मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक 11.64 किमी लंबे पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर पर संचालित है, जिसमें 11 स्टेशन हैं।
- महत्त्व: इस परियोजना का उद्देश्य जयपुर में यातायात की भीड़ को कम करना, वाहनों के उत्सर्जन में कटौती करना और सतत शहरी गतिशीलता में सुधार करना है।
| और पढ़ें: जयपुर मेट्रो |