उज्जैन में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ | 30 Dec 2025

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ सुविधा विकसित करने की योजना की घोषणा की।

मुख्य बिंदु 

  • परियोजना स्थल: उज्जैन के नानखेड़ा स्टेडियम में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ का निर्माण किया जाएगा।
    • एस्ट्रो टर्फ: यह कृत्रिम घास की सतह आधुनिक हॉकी के लिये प्रयोग की जाती है, जो समान खेल परिस्थितियों और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
  • उद्घाटन एवं निधि आवंटन: कार्यक्रम के दौरान लगभग 129 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
  • युवा एवं डिजिटल पहल: मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिये ‘प्रोजेक्ट स्वाध्याय (सभी के लिये कोडिंग)’ शुरू किया और उद्योगों को उद्यमिता एवं रोज़गार अवसरों से जोड़ने के लिये ‘उत्कर्षउज्जैन.कॉम’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का अनावरण किया।
  • सिंहस्थ 2028: उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियाँ चल रही हैं।