टुसू महोत्सव | 12 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2023 को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय (डीएसपीएमयू) राँची में टुसू महोत्सव (Tusu Festival) का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर परंपरा के अनुसार कुंवारी छात्राओं द्वारा टुसू की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद टुसू माता का विसर्जन किया किया गया
  • कुलपति डॉ. डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड के प्रमुख पर्व में से एक है, जो झारखंडी सभ्यता के अनुसार साल का अंतिम पर्व है।
  • इसी दिन से सूर्य कर्क रेखा की ओर लौटने के क्रम में मकर रेखा पर होता है, जिसे झारखंडी संस्कृति में कृषि नव वर्ष अखाइन जतरा के रूप में मनाया जाता है।
  • इसी दिन धान बुनकर तथा हल चलाकर सांकेतिक कृषि कार्य का प्रारंभ किया जाता है। यह टुसू पर्व झारखंड के कुड़मी और आदिवासियों का सबसे महत्त्वपूर्ण पर्व है।