राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह में 23 प्रतियोगिताएँ जीत कर दूसरे स्थान पर रहे मध्य प्रदेश के जनजाति वर्ग के विद्यार्थी | 09 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

7 अक्तूबर, 2023 को मध्य प्रदेश के जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों ने देहरादून में ई.एम.आर.एस. के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह में 23 प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु

  • एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) के विद्यार्थियों ने देश में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश से सिर्फ एक प्रतियोगिता अधिक जीतने पर उत्तराखंड ओवरऑल चैंपियन बना।
  • मध्य प्रदेश के 80 विद्यार्थियों ने इस समारोह में 28 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें 23 में से 10 प्रतियोगिताओं में प्रथम, 07 में द्वितीय और 06 में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • चार दिवसीय आयोजन में देश के 22 राज्यों के 2200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।