ट्रैवल प्लस लेज़र की विश्व के 10 बेस्ट शहरों की सूची में राजस्थान के 2 शहर | 16 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

15 जुलाई, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय और पर्यटन जगत् में प्रतिष्ठित मैगज़ीन ट्रैवल प्लस लेज़र द्वारा जारी विश्व के टॉप 10 बेस्ट शहरों की सूची में राजस्थान के जयपुर को 8वाँ और उदयपुर को 10वाँ स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • इस सूची में प्रथम स्थान पर ओक्साका (मेक्सिको), दूसरे स्थान पर सैन मिगुएल डी ऑलेंडे (मैक्सिको), तीसरे स्थान पर उबुद (इंडोनेशिया), चौथे स्थान पर फ्लोरेंस (इटली) और पाँचवें स्थान पर इस्तांबुल (तुर्की) रहा।
  • इसी प्रकार छठे स्थान पर मैक्सिको सिटी (मैक्सिको), सातवें स्थान पर चियांग माई (थाईलैंड) और नौवें स्थान पर ओसाका (जापान) रहा है।
  • ट्रैवल प्लस लेज़र मैगज़ीन की ओर से एशिया के टॉप 15 बेहतरीन शहरों की सूची भी जारी की गई है।
  • टॉप शहरों की सूची में जयपुर को तीसरा और उदयपुर को पाँचवा स्थान मिला है। इस सूची में टॉप शहर उबुद (इंडोनेशिया), दूसरे स्थान पर चियांग (थाईलैंड) और चौथे स्थान पर ओसाका (जापान) रहा है।
  • राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा, नई पर्यटन नीति, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति सहित कई नवाचार किये जा रहे हैं।