उत्तर प्रदेश में पारदर्शी कंपोजिट सिलिंडर | 02 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारदर्शी कंपोजिट सिलिंडर लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु

  • इसका निर्माण आई.ओ.सी.एल. द्वारा किया जा रहा है। इसे इंडेन द्वारा लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर में घर-घर पहुँचाने की योजना है।
  • यह ब्लो मोल्डेड इनर लाइनर से बनी तीन परतों वाला सिलिंडर है, जिसे पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से ढका जाता है।
  • यह सिलिंडर हल्का एवं जंगरोधक होने के साथ आग लगने की स्थिति में ब्लास्ट नहीं होता है। इसके द्वारा सिलिंडरों से गैस चोरी रोकने में भी मदद मिलेगी।