सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने राज्य स्तरीय ट्रांसजेंडर उत्सव का किया शुभारंभ | 01 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

30 नवंबर, 2022 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य के अलवर ज़िले के प्रताप ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय ‘ट्रांसजेंडर उत्सव’का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • टीकाराम जूली ने बताया कि राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय की सामाजिक सुरक्षा के लिये ट्रांसजेंडर उत्थान कोष का गठन किया है जिसमें 10 करोड़ रुपए का प्रावधान कर ट्रांसजेंडर्स समुदाय को इससे बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।
  • देश में राजस्थान संभवतया पहला राज्य है जिसमें इस प्रकार की योजना लागू हुई है।
  • उन्होंने बताया कि राज्य में ट्रांसजेंडर्स के लिये शिक्षा, छात्रवृत्ति के साथ-साथ स्वरोज़गार की योजना लागू की गई है। इसके अलावा ट्रांसजेंडर्स को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी, ट्रांसजेंडर्स को लिंग परिवर्तन सर्जरी व अन्य चिकित्सा सुविधा के लिये चिरंजीवी योजना से जोड़ा गया है।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने 13 ट्रांसजेंडर्स को प्रतिकात्मक रूप से ट्रांसजेंडर आईडी भेंट की। इसके अलावा समारोह में विभिन्न स्थानों से आए हुए ट्रांसजेंडर्स को सक्षम अलवर अभियान का मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया।
  • उन्होंने ट्रांसजेंडर्स की मांग पर अगला ट्रांसजेंडर उत्सव कोटा में मनाने की घोषणा भी की।