टोनी ब्लेयर फाउंडेशन और हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर करेगी काम | 03 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

2 मार्च, 2023 को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे विषयों पर परस्पर सहयोग करने और नई संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा की।

प्रमुख बिंदु 

  • टोनी ब्लेयर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी संस्था टोनी ब्लेयर फेथ फाउंडेशन हरियाणा में स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करेगी, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में और विस्तार होगा तथा स्वास्थ्य सुविधाएँ सुदृढ़ होंगी।
  • इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया करवा रही है। प्रदेश के सभी ज़िलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोला जा रहा है, जिससे न केवल डॉक्टरों की कमी पूरी होगी बल्कि स्वास्थ्य सुविधाएँ भी सुदृढ़ होंगी।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोनी ब्लेयर को श्रीमद्भगद्वगीता तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।