आयरलैंड दौरे के लिये झारखंड की तीन महिला खिलाड़ी चयनित | 26 May 2022

चर्चा में क्यों?

25 मई, 2022 को सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि आयरलैंड दौरे के लिये जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • मनोज कोनबेगी ने बताया कि हाकी इंडिया ने आगामी अंडर-23, 5 नेशन टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें सिमडेगा की ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग व महिमा टेटे का नाम शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर भारतीय महिला हाकी टीम की नियमित सदस्य हैं। दीपिका सोरेंग व महिमा टेटे पहली बार जूनियर भारतीय टीम में चयनित हुई हैं।
  • तीनों चयनित खिलाड़ी 19 जून से 26 जून, 2022 तक डबलिन, आयरलैंड में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की सदस्य के रूप में भाग लेंगी।