संसद खेल महाकुंभ का तीसरा संस्करण लखनऊ में आयोजित हुआ | 15 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित ‘संसद खेल महाकुंभ’ के तीसरे संस्करण में भाग लिया, जिसमें भारत में खेल अवसंरचना के विस्तार और खेल संस्कृति के प्रोत्साहन पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य बिंदु:
- कार्यक्रम: ‘संसद खेल महाकुंभ’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन राजनाथ सिंह द्वारा किया गया।
- स्थान: यह तीन दिवसीय ‘संसद खेल महाकुंभ’ केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।
- उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा युवा खिलाड़ियों में अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की भावना का विकास करना है।
- सरकार देशभर में स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और खेल सुविधाओं सहित खेल अवसंरचना के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
- खेल विधाएँ: प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग शामिल हैं।
|
और पढ़ें: संसद खेल महाकुंभ 2022-23 |