राज्य में अब 2640 रुपए में धान खरीदी | 09 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

8 जून, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अगले खरीफ सीज़न में 2640 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा केंद्र सरकार द्वारा फसली वर्ष 2022-23 के लिये सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 100 रुपए बढ़ाने के बाद की। 
  • गौरतलब है कि 8 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने धान सहित खरीफ की 14 फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी। 
  • फसली वर्ष 2022-23 के लिये सामान्य ग्रेड के धान का एमएसपी 100 रुपए बढ़ाकर 2040 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह पिछले वर्ष 2040 रुपए प्रति क्विंटल था। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र एमएसपी में की गई 100 रुपए की वृद्धि के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों को इनपुट सब्सिडी की राशि मिलाकर प्रति क्विंटल 2640 रुपए की राशि मिलेगी। 
  • न्याय योजना और इनपुट सब्सिडी की वजह से छत्तीसगढ़ के किसानों को अन्य राज्यों की तुलना में एक क्विंटल धान के 700 रुपए अधिक मिलेंगे। 
  • राज्य सरकार ने पिछले खरीफ सीज़न में धान 2540 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा था, जिसमें 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। 
  • उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार एक एकड़ खेत के पीछे 15 क्विंटल धान खरीदती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ यानी 15 क्विंटल धान पर 9 हज़ार रुपए की इनपुट सब्सिडी दी जाती है।