पुस्तक ‘द पीपुल्स लीडर’का विमोचन | 26 Nov 2021

चर्चा में क्यों? 

25 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘द पीपुल्स लीडर’का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक सरयू राय द्वारा लिखी गई पुस्तकें राज्य सरकार को एक बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती हैं।
  • इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि कृतज्ञ समाज का उत्तरदायित्व है कि जो लोग अच्छे कार्य करते हैं उनके कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचानी चाहिये। 
  • उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने हमेशा अच्छे कार्य किये हैं। उन्होंने एकला चलो की राह को अपनाते हुए अपनी नीति और सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं किया।
  • इस अवसर पर ‘द पीपुल्स लीडर’पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने बताया कि सरयू राय से संबंधित व्यत्तिगत, सामाजिक, राजनीतिक जीवन के कई अनछुए पहलुओं को इस पुस्तक में दर्शाया गया है। 
  • वर्ष 1974 छात्र आंदोलन, आपातकाल में भूमिका, राजनीति में पदार्पण, विभिन्न मुद्दों पर मतभेद, घोटालों को उजागर करने की भूमिका से लेकर कई अन्य घटनाओं का जिक्र इस पुस्तक में किया गया है।