राज्यपाल ने पंडित उद्धव दास मेहता पुरस्कार प्रदान किये | 18 Mar 2023

चर्चा में क्यो?

17 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पंडित उद्धवदास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक कुल पाँच वर्षों के पुरस्कार प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष 2017 के लिये पंडित उद्धवदास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार जयपुर के स्वर्गीय माधव सिंह बघेल को दिया गया जिसे उनके पुत्र अनिकेत बघेल ने प्राप्त किया।
  • वर्ष 2018 के लिये यह पुरस्कार शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन को दिया गया जिसे संस्थान के प्राचार्य जे.पी. चौरसिया ने प्राप्त किया।
  • वर्ष 2019 का पुरस्कार डॉ. रामविलास सोहगौरा को दिया गया।
  • वर्ष 2020 का पुरस्कार रानी दुल्लैया आयुर्वेद पी.जी. महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल को दिया गया जिसे आर. डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन हेमंत चौहान ने प्राप्त किया।
  • वर्ष 2021 का पुरस्कार आरोग्य भारती, लोक न्यास भोपाल को दिया गया जिसे राष्ट्रीय सचिव सुनील जोशी ने प्राप्त किया।
  • पुरस्कार में एक लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
  • गौरतलब है कि राज्य में प्रत्येक वर्ष यह सम्मान मध्य प्रदेश के उन व्यक्ति अथवा संस्था को दिया जाता है, जिन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो, साथ ही जिन संस्थाओं एवं व्यक्तियों ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार किये हों।