रामगढ़ में विश्व भारती विश्वविद्यालय के प्रथम परिसर का भूमिपूजन | 10 May 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के 162वें जन्मोत्सव वर्ष समारोह में शिरकत कर विश्व भारती विश्वविद्यालय के प्रथम परिसर के लिये भूमिपूजन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस विश्वविद्यालय का निर्माण नैनीताल ज़िले के रामगढ़ में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पहाड़ी पर ही टैगोर हिल बसा है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ वर्षों पहले आकर गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने साहित्य लिखकर विश्व के नक्शे में रामगढ़ का नाम अमिट कर दिया था।
  • इस विश्वविद्यालय को बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने 45 एकड़ भूमि ‘शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालय’ नामक ट्रस्ट को दान की थी।