मुख्यमंत्री ने हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया | 01 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

31 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास ज़िले की खातेगांव विधानसभा में 1294 करोड़ से अधिक की हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने और हरणगांव को तहसील बनाने की घोषणा भी की। 
  • हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना में नर्मदा नदी से देवास जिले की खातेगांव तहसील के नजदीक ग्राम - कुंडगांवखुर्द से 12.60 क्यूसेक जल उद्वहन कर देवास ज़िले के 72 ग्रामों में पहुँचाया जाएगा और 25 मेगावाट विद्युत उत्पादन होगा। 
  • इससे हंडिया बैराज परियोजना से खातेगांव तहसील में 35000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।  
  • इसके साथ ही हरणगांव सहित छूटे हुए अन्य ग्रामों का सर्वे कर परियोजना का विस्तार किया जाएगा।