मुख्यमंत्री ने 36वाँ सूरजकुंड मेले में किया इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स- 2023 का ब्रोशर लॉन्च | 09 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

8 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 का ब्रोशर लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु

  • सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेले में भी बाजरे से तैयार कई स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किये जा रहे हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव को वर्ष 2018 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा अनुमोदित किया गया था और संयुक्त राष्ट्र परिषद ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 घोषित किया है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव द्वारा अपनाया गया और इसका नेतृत्व भारत ने किया तथा 70 से अधिक देशों ने इसका समर्थन किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का भी उद्देश्य मिलेट की खपत को बढ़ाकर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिये 8 मिलेट्स को चिह्नित किया गया है, जिसमें ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, कंगनी, चेना, साँवा आदि शामिल हैं।
  • मिलेट को साइज के आधार पर दो श्रेणियों में बाँटा गया है. एक छोटा अनाज और एक मोटा अनाज। मोटा अनाज में ज्वार, बाजरा और रागी आते हैं, वहीं छोटा अनाज में कंगनी, कोदो, चीना, साँवा और कुटकी शामिल हैं।