मुख्यमंत्री ने राज्य में 150 एनिकट एवं 100 नहरों के निर्माण व जीर्णोद्धार को दी मंज़ूरी | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिये निरंतर कार्य करने के क्रम में नहरों, जल एवं सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित 150 एनिकटों एवं 100 नहरी तंत्रों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की मंज़ूरी दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि मुख्यमंत्री ने 800 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में 100 एनिकटों एवं 100 नहरी तंत्रों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों की घोषणा की थी।  
  • एनिकटों के संबंध में प्रदेश की जनता से प्राप्त सुझावों एवं कार्यों की महत्ता को देखते हुए इन कार्यों में वृद्धि कर 100 के स्थान पर 150 एनिकटों के निर्माण/सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इससे अधिक क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।  
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रदेश में विभिन्न एनिकटों एवं नहरों के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी।