7708 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण होगा टिहरी झील विकास परियोजना | 12 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2023 को पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक में कहा कि टिहरी झील विकास परियोजना को 7708 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभागार में पर्यटन मंत्री ने पर्यटन और संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि टिहरी झील के 42 किमी. क्षेत्रफल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद इस परियोजना की डीपीआर तैयार कर रहा है। परियोजना निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही टिहरी ज़िले के 173 गाँवों के 84 हज़ार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
  • मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण से देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के लिये टिहरी पहुँचना आसान होगा। झील में सालभर जलक्रीड़ा और साहसिक खेलों का आयोजन को बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
  • उन्होंने कहा कि वर्तमान में परियोजना की फिजिबिलिटी सर्वेक्षण के लिये कार्य किया जा रहा है। परियोजना में कोठी से डोगरा चाँटी पुल तक के क्षेत्र को विकसित करने के लिये विभाग द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है।