उत्तराखंड में 'सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0' लॉन्च किया गया | 22 Apr 2026

चर्चा में क्यों?

अप्रैल 2026 में उत्तराखंड में ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ शुरू किया गया, जिसका लक्ष्य उच्च पर्वतीय क्षेत्र में आयोजित सहनशक्ति प्रतियोगिता के माध्यम से धरोहर संरक्षण, साहसिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करना है।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के हिमालयी इलाके में ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया।
    • यह 113 किलोमीटर का अभियान तीन पवित्र केदारों - कल्पेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ से होकर गुज़रता है।
    • यह पहल दूरस्थ सीमावर्ती गाँवों में अवसंरचना और विकास को सुदृढ़ करने के लिये वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अनुरूप है।
  • उद्देश्य: इस पहल का लक्ष्य उत्तराखंड में धरोहर संरक्षण, साहसिक पर्यटन और सतत क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।
  • आयोजक: इस आयोजन का संचालन भारतीय सेना द्वारा हिमालयी क्षेत्र में विकासोन्मुख पहलों के अंतर्गत किया जा रहा है।
  • महत्त्व: यह चैलेंज पर्यटन को बढ़ावा देने, सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर सृजित करने तथा सतत यात्रा को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है।

और पढ़ें: वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम