सूखाताल झील | 12 Nov 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सूखाताल झील में चल रहे सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों के संबंध में नैनीताल ज़िला विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी है।

मुख्य बिंदु

  • झील के बारे में:
    • यह एक मीठे पानी की झील है, जो नैनीताल नगर से लगभग 1.5 किमी दूर स्थित है और अपने वेटलैंड स्वरूप के कारण नैनी झील को जल आपूर्ति करती है।
    • यह झील वर्ष के केवल तीन महीने पानी से लबालब भरी रहती है और शेष समय में सूख जाती है, यही कारण है कि इसे सूखाताल कहा जाता है।
      • इस झील को पूर्व में खुदरिया ताल के नाम से जाना जाता था, क्योंकि झील का सारा पानी नैनीताल झील के सबसे बाहरी क्षेत्र में प्रवाहित कर दिया जाता था।
    • वर्ष 1841 में पीटर बैरन द्वारा नैनीताल की खोज के समय झील में अधिकांश समय पानी भरा रहता था और सर्दियों में इसमें आइस स्केटिंग भी की जाती थी।
    • वर्ष 1992 के बाद झील के आसपास के अत्यधिक निर्माण और जलवायु परिवर्तन के कारण यह अधिकांश समय शुष्क रहती है।
    • वर्तमान में झील का सौंदर्यीकरण न केवल पर्यटक आकर्षण बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि इसके पारिस्थितिकी संरक्षण को भी सुदृढ़ करेगा