स्तुति प्रधान वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी | 31 Mar 2026

चर्चा में क्यों?

सिक्किम की स्तुति प्रधान को प्रतिष्ठित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये चयनित किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • प्रतिनिधित्व: सिक्किम की युवा नेता स्तुति प्रधान को वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया है।
  • वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट:
    • वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है, जो विभिन्न देशों के युवा नेताओं को एक साथ लाता है, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर सकें और नवाचारी नीतिगत समाधान प्रस्तुत कर सकें।
    • यह मंच अंतर-सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देता है और प्रतिभागियों को शासन तथा कूटनीति में भविष्य की भूमिकाओं के लिये तैयार करता है।
  • पूर्व उपलब्धियाँ:
    • स्तुति प्रधान वर्ष 2025 के विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की राज्य स्तरीय विजेता रही हैं।
    • उन्हें उनकी उपलब्धियों के सम्मान में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर लोक भवन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

और पढ़ें: विकसित भारत