प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी | 13 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में देश और दुनिया के निवेशकों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिये कैबिनेट ने प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी।

प्रमुख बिंदु

  • प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस सेंटर, शिक्षा, फिल्म व मीडिया, स्पोर्ट्स, आईटी को शामिल करते हुए पालिसी बनाई गई है। इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं। इसमें 25% कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी।
    • मिनिमम पूंजी निवेश: स्वास्थ्य-मैदान में 200 करोड़ रुपए, पहाड़ में 25 करोड़ रुपए।
    • योग सेंटर: मैदान में 50 करोड़, पहाड़ में 25 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।
    • स्कूल: मैदान में 50 करोड़, पहाड़ में 25 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।
    • यूनिवर्सिटी: मैदान में 50 करोड़, पहाड़ में 25 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।
    • डेटा सेंटर: मैदान में 100 और पहाड़ में 50 करोड़ वालों को इस नीति का लाभ मिलेगा।
  • सेवा क्षेत्र नीति के अलावा कैबिनेट बैठक में राज्य के औली को वर्ल्ड क्लास स्कीइंग सेंटर बनाने के लिये औली पर्यटन विकास प्राधिकरण गठित करने की मंजूरी दे दी गई है।