रुद्रपुर में बनेगी राज्य की पहली साइबर सिटी | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य सरकार ऊधमसिंह नगर ज़िले के रुद्रपुर के आस-पास राज्य की पहली साइबर सिटी बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। टाटा और इंफोसिस ने निवेश के लिये हामी भरी है।

प्रमुख बिंदु

  • आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को अंजाम देने के लिये सरकार आईटी क्षेत्र की नामी कंपनियों से बात कर रही है। टाटा और इंफोसिस जैसी कंपनियों ने इसमें नवेश के लिये हामी भरी है। कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है।
  • आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आईटी सेक्टर में टाटा 5000 करोड़ रुपए का निवेश कर सकता है। निवेश की राशि परिस्थितियों के अनुरूप और अधिक हो सकती है। इसके अलावा आईटी सेक्टर की अग्रणी कंपनी इंफोसिस इंफोसिस भी उत्तराखंड में बड़ा निवेश कर सकती है।
  • सरकार की योजना एक ही स्थान पर सभी आईटी कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराने की है। साइबर सिटी के लिये रुद्रपुर में पराग फार्म के पास उपलब्ध भूमि पर आईटी कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है।
  • सरकार की आईटी सेक्टर में 20-30 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश जुटाने का लक्ष्य है। यदि राज्य सरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर लेती है, तो साइबर सिटी बनाए जाने की राह आसान हो जाएगी।