विद्युत कार्मिकों की पेंशन योजना में कंपनी के मासिक अंशदान में हुई वृद्धि | 02 Feb 2022

चर्चा में क्यों?

1 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी क्षेत्र के अंतर्गत 1 जनवरी, 2005 अथवा इसके बाद नियुत्त एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के पात्र कार्मिकों के लिये कंपनी द्वारा मासिक अंशदान, वेतन और महँगाई भत्ते की राशि का 14 प्रतिशत कर दिया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह आदेश 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावशील होगा। कार्मिकों द्वारा देय मासिक अंशदान वेतन और महँगाई भत्ते का 10 प्रतिशत यथावत् रहेगा।
  • बढ़ी दर से कंपनी अंशदान की राशि माह फरवरी 2022 के वेतन भुगतान के साथ जमा होना शुरू होगी। 
  • 1 अप्रैल, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक की अवधि के कंपनी अंशदान की बकाया राशि को मार्च एवं अप्रैल 2022 में दो समान किस्तों में जमा किया जाएगा।