राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार वितरण समारोह | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

14 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘बजट घोषणाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु कार्यशाला’के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न लोगों को पुरस्कार वितरण किये।

प्रमुख बिंदु

  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने नत्थूलाल वर्मा को अंबेडकर सेवा पुरस्कार, सुनीता छाबड़ा को अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार एवं एडवोकेट हरिलाल बैरवा को अंबेडकर न्याय पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान लाने वाले प्रदेश के स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित साहित्य, संविधान से संबंधित पाठ्य सामग्री, डिजिटल लाइब्रेरी, ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता के प्रसार हेतु साहित्य, विद्यार्थियों द्वारा संचालित पुस्तकालय, संविधान के प्रावधानों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक करने हेतु नवाचारों का अवलोकन किया।
  • इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित गीत की प्रस्तुति एवं जनहितकारी निर्णयों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।