राज्य सूचना आयोग के भवन का नाम सुभाष चंद्र बोस के नाम पर होगा | 24 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

23 जनवरी, 2022 को सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटेर ने पंचकूला में बनने वाले राज्य सूचना आयोग के भवन का शिलान्यास किया और इस भवन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 

  • पंचकूला के सेक्टर-3 में 36.49 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस राज्य सूचना आयोग भवन का निर्माण दो साल में पूरा होने का अनुमान है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटेर ने बताया कि देश भर में चल रहे भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर हरियाणा में 75 स्थानों पर ‘पराक्रम दिवस’का आयोजन किया गया है। 
  • राज्य भर में जनभागीदारी के साथ ‘हरियाणा बोलेगा जय हिंद बोस’के नारे के साथ लगभग 495 कार्यक्रम आयोजित किये गए।
  • मुख्यमंत्री ने ‘पराक्रम दिवस’के अवसर पर चंडीगढ़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया।